Simple Essay on Mahatama Ghandhi in hindi

महात्मा  गाँधी 
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
हम उन्हें प्यार से बापू पुकारते हैं।
इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ।
 सभी स्कूलों और शासकीय संस्थानों में 2 अक्टूबर को इनकी जयंती मनाई जाती है।
 उन्हीं के प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।

गाँधी जी के पिता करमचंद गांधी राजकोट के दीवान थे।
इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वह धार्मिक विचारों वाली थी।

उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा के लिए आंदोलन चलाए।
गाँधीजी वकालत की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड भी गए थे।
 वहाँ से लौटने के बाद उन्होंने बंबई में वकालत शुरू की। महात्मा गाँधी  सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।
एक बार गाँधी जी मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका भी गए थे। वह अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर अत्याचार देख बहुत दुखी हुए। उन्होंने डांडी यात्रा भी की।

गाँधी जी की 30 जनवरी को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी। महात्मा गाँधी  की समाधि राजघाट दिल्ली पर बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

जीवन परिचय जयशंकर प्रसाद* बायोग्राफी ऑफ जयशंकर प्रसाद (biography of jayshankar prasad)

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]