Essay of Our Country' India'

हमारा  देश
हमारे देश का नाम भारत है।  इसे  हिंदुस्तान, हिन्दुस्थान ,आर्यावर्त  और भारत नामों  से भी जाना जाता है। मेरे देश की जनसंख्या लगभग 1 अरब 33  करोड़ है। यहां अनेक भाषाओं और बोलियों को बोलने वाले लोग निवास करते हैं।



भारत देश का नाम प्राचीन हिंदू राजा “भरत” के नाम पर पड़ा है. जो ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे थे। अंग्रेजी में भारत को INDIA कहते हैं जो INDUS शब्द से बना है, सिंधु नदी को अंग्रेजी में INDUS कहते हैं। वैदिक काल में भारत को आर्यावर्त (जंबूद्वीप) भी कहा जाता था। अंग्रेजों के आने से पहले भारत को “सोने की चिड़िया’ कहकर भी पुकारा जाता था।

हमारा  देश धार्मिक विविधता वाला देश है। हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

भारत वर्तमान समय में विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह एक कृषि प्रधान देश है यहां की 70% आबादी गांवों में निवास करती है। भारत देश तीन तरफ से महासागरों से घिरा हुआ है। पूरब में यह बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। दक्षिण में इसके हिंद महासागर स्थित है और पश्चिम में अरब सागर है। भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है।
भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्यात है। इसी से अभिभूत होकर लाखों विदेशी नागरिक प्रतिवर्ष यहां घूमने के लिए आते हैं।


यहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गांधी आदि महापुरुष हमारे आदर्श रहे हैं।
महान हिमालय से रक्षित तथा पवित्र गंगा से सिंचित हमारा भारत एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर देश है।

सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है। भारत सरकार ने 26 जनवरी 1950 को इसे अपनाया था। अशोक स्तंभ पर देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।

हमारे देश का राष्ट्रगान “जन गण मन” है जिसे रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा था। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। मुंबई देश का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ पर हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं। वंदे मातरम यहां का राष्ट्रगीत है जिसे बंकिमदास चैटर्जी ने लिखा था। हमारे देश में राष्ट्रीय पंचांग के रूप में शक संवत को अपनाया जाता है।
हमारा देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है। यहां सभी को उन्नति करने के समान अवसर प्राप्त हैं।

भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी आदि शत्रुओं से लोग डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हमारे  देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।
भारत के नागरिकों को आशा है कि मेरा देश फिर से अपने प्राचीन गौरव को हासिल कर सकेगा और एक दिन विश्वगुरू बनेगा। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूँ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

जीवन परिचय जयशंकर प्रसाद* बायोग्राफी ऑफ जयशंकर प्रसाद (biography of jayshankar prasad)

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]