स्वतंत्रता दिवस 1.माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे सभी प्यारे दोस्तों को मेरा हार्दिक नमस्कार I 2. मैं आज आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ I 3. हम सभी इस वर्ष 72वां (बहत्तरवाँ) स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं I 4. स्वतंत्रता दिवस को हम बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं क्योंकि 15 अगस्त 1947 (पंद्रह अगस्त उन्नीस सौ सैतालिश) को ही हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ था I 5. आजादी शब्द जितना सुनने में सरल लगता है, वास्तव में भारत को इतनी आसानी से आजादी नहीं मिली I भारत वासियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया तब जाकर आजादी मिली I 6. भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था I उनमें से कुछ महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम है - सुखदेव, राजगुरु ,महात्मा गांधी ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस , लाला लाजपत राय ,चंद्रश...