संज्ञा तथा संज्ञा के भेद noun and parts of noun


संज्ञा [Sangya]

परिभाषा : जिस शब्द से किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, जाति, भाव आदि के 'नाम' का बोध होता है उसे
                  संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण : राम, यमुना, आगरा, दीपावली, गीता आदि। 

संज्ञा के भेद [Parts of Noun]
संज्ञा के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं

1.
व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
2.
जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
3.
भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

1.  व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
परिभाषा : जिस शब्द से किसी विशेष वस्तु ,व्यक्ति या स्थान का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण : ताजमहल, गंगा, दीपावली, राम, हिमालय, कविता  आदि।


व्यक्तिवाचक संज्ञा को निम्नलिखित रूपों से समझा जा सकता है :

व्यक्तियों के नाम : राम,घनश्याम, कपिल, मोहन, सीता, कमला

देशों के नाम : भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, चीन |

नदियों समुद्रों नाम : गंगा, यमुना, सरस्वती, हिन्द महासगर, प्रशांत महासागर |

पर्वतों के नाम : हिमालय, विन्ध्याचल |

नगर सड़क के नाम : आगरा, मथुरा, चांदनी चौक, देल्ही गेट |

पुस्तकों के नाम : रामचरितमानस, अष्टाध्यायी |

त्योहारों के नाम : होली, दीपावली, ईद |

दिशाओं के नाम : पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण |

दिन महीनों के नाम : सोमवार, शनिवार, जनवरी, दिसंबर |

2.  जातिवाचक संज्ञा  (Common Noun)

परिभाषा : जिस शब्द से किसी एक समूह या किसी एक जाति के सम्पूर्ण पदार्थों का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा  कहते हैं |
उदाहरण : कुत्ता, अध्यापक, किताब, दर्जी आदि।


जातिवाचक संज्ञा को निम्नलिखित रूपों से समझा जा सकता है :

वस्तुओं के नाम : कंप्यूटर, किताब, कलम, दरवाजा, कुर्सी |

प्राकृतिक तत्वों के नाम : ज्वालामुखी, भूकंप, वर्षा

पशु पक्षियों के नाम : हिरन, कुत्ता, कोयल, मोर

सगे सम्बन्धियों के नाम : भाई, पिताजी, बुआ, मामा

व्यवसायों पदो के नाम : राज मिस्त्री, दर्जी, अध्यापक,पुलिस
    
   3.भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

परिभाषा : जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति के गुण, दोष, धर्म, दशा, स्वभाव आदि का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण : जवानी, मानवता, चतुराई, लम्बाई, मिठास, मित्रता आदि।

भाववाचक संज्ञा का निर्माण :
विशेषण के अंत में , पन, हट, वा, पर, प्रत्यय जोड़कर और संस्कृत की धातु के अंत में त्व, ता जोड़कर भाववाचक संज्ञा का निर्माण किया जा सकता है |
उदाहरण :

संज्ञा से : बच्चा से बचपन, शैतान से शैतानी, मानव से मानवता

सर्वनाम से : अपना से अपनापन, पराया से परायापन, निज से निजत्व

विशेषण से : अच्छा से अच्छाई, नीच से नीचता, बड़ा से बड़प्पन

क्रिया से : दौड़ना से दौड़, धोना से धुलाई, पढना से पढाई

Note : अंग्रेज़ी व्याकरण के आधार पर संज्ञा के दो भेद और भी होते हैं जो सही अर्थ में जातिवाचक संज्ञा के 

ही भेद हैं-

4. समूहवाचक संज्ञा / समुदायवाचक संज्ञा : [Collective Noun ]

 परिभाषा : जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति, पशु आदि के समूह आदि का बोध होता है, उसे समूहवाचक 

संज्ञा / समुदायवाचक संज्ञा संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण :  सभा, कक्षा, मेला आदि।जैसे - परिवार, सेना, सभा, कक्षा आदि।

5.द्रव्यवाचक संज्ञा [Material Noun]: 

परिभाषा : जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

 उदाहरण :   दूध, तेल, पानी, चावल आदि।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]

Class 9 Book Sparsh Chapter 1 Dhool Question and Answer Solution