Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution
CBSE Class 09 Hindi NCERT Solutions स्पर्श पाठ -03 बचेंद्री पाल ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक - दो पंक्तियों में दीजिए - 1. अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था ? उत्तर :- अग्रिम दल का नेतृत्व पूर्व उपनेता प्रेमचंद कर रहे थे। 2. लेखिका को सागरमाथा नाम क्यों अच्छा लगा ? उत्तर :- एवरेस्ट को नेपाली भाषा में सागरमाथा नाम से जाना जाता है। लेखिका को सागरमाथा नाम अच्छा लगा क्योंकि सागर के पैर नदियाँ हैं तो सबसे ऊँची चोटी उसका माथा है और यह एक फूल की तरह दिखाई देता है , जैसे माथा हो | सागरमाथा का अर्थ है समुद्र का मस्तक या माथा । एवरेस्ट वास्तव मे समुद्र का माथा सा प्रतीत होता है । 3. लेखिका को ध्वज जैसा क्या लगा ? उत्तर :- लेखिका को एक बड़े भारी बर्फ़ का बड़ा फूल ( प्लूम ) पर्वत शिखर पर लहराता हुआ ध्वज जैसा लगा। 4. हिमस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई और कितने घायल हुए ...