माता और पिता के रिश्ते
माता और पिता के रिश्ते *तुम और मैं पति पत्नी थे, तुम माँ बन गईं मैं पिता रह गया।* तुमने घर सम्भाला, मैंने कमाई, लेकिन तुम "माँ के हाथ का खाना" बन गई, *मैं कमाने वाला पिता रह गया।* बच्चों को चोट लगी और तुमने गले लगाया, मैंने समझाया, तुम ममतामयी बन गई *मैं पिता रह गया।* बच्चों ने गलतियां कीं, तुम पक्ष ले कर "understanding Mom" बन गईं और *मैं "पापा नहीं समझते" वाला पिता रह गया।* "पापा नाराज होंगे" कह कर तुम बच्चों की बेस्ट फ्रेंड बन गईं, और *मैं गुस्सा करने वाला पिता रह गया।* तुम्हारे आंसू में मां का प्यार और मेरे छुपे हुए आंसुओं मे, *मैं निष्ठुर पिता रह गया।* तुम चंद्रमा की तरह शीतल बनतीं गईं, और पता नहीं कब *मैं सूर्य की अग्नि सा पिता रह गया।* तुम धरती माँ, भारत मां और मदर नेचर बनतीं गईं, और *मैं जीवन को प्रारंभ करने का दायित्व लिए सिर्फ एक पिता रह गया...* *फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है* माँ, नौ महीने पालती है पिता, 25 साल् पालता है *फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है* माँ, बिना तानख्वाह घर का सारा काम करती है पिता, पूरी कम...