हिन्दी व्याकरण के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु ( Some important points of Hindi grammar )

📖 हिन्दी व्याकरण--- 👇👇

प्रश्न➜जिस भाषा में शासक या शासन का काम होता उसे क्या कहते है?
उत्तर➜राजभाषा
प्रश्न➜हाटक किसका समानार्थी शब्द है?
उत्तर➜सोना,स्वर्ण,कनक हेम,कांचन,सुवर्ण,जातरुप इत्यादि।

प्रश्न➜छंद मुख्यतः कितने प्रकार है?
उत्तर➜दो
प्रश्न➜प्रत्यय के कितने प्रकार है?
उत्तर➜दो

प्रश्न➜महाकाव्य में कम से कम कितने सर्ग होते है?
उत्तर➜आठ
प्रश्न➜भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या क्या है?
उत्तर➜आठ

प्रश्न➜राजभाषा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
उत्तर➜वर्ष 1963
प्रश्न➜बोली को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर➜विभाषा

प्रश्न➜संचारी भाव को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर➜व्यभिचारी भाव
प्रश्न➜संचारी भाव के कितने प्रकार है?
उत्तर➜33

प्रश्न➜वर्ण किसे कहते हैं?
उत्तर➜वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सकते जैसे अ, क,ख, आदि।

प्रश्न➜वर्ण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर➜वर्ण दो प्रकार के होते हैं। (1) स्वर (2) व्यंजन
प्रश्न➜स्वर किसे कहते हैं?
उत्तर➜जो अक्षर जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के बोला जा सकता हो उसे स्वर कहते हैं। उदाहरण के लिए – अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ आदि

प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं?
उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 11 (ग्यारह) स्वर हैं?
प्रश्न➜व्यंजन किसे कहते हैं
उत्तर➜जिन अक्षरो को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो, उसे व्यंजन कहते हैं।

प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन हैं?
उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 39 व्यंजन हैं।
प्रश्न➜वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर➜शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।

प्रश्न➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?
उत्तर➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद है।
प्रश्न➜रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?
उत्तर➜रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है।

प्रश्न➜शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर➜वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।
प्रश्न➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के कितने भेद हैं?
उत्तर➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद हैं – (1) संज्ञा (2) सर्वनाम (3)विशेषण(4) क्रिया (5) अव्यय

प्रश्न➜तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर➜शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को तत्सम शब्द कहते हैं
प्रश्न➜तत्भव शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर➜संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को तत्भव शब्द कहते हैं।

प्रश्न➜संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं
प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं??
उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उसे विशेषण कहते है।
प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं।

प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, धीरे – धीरे , आदि
प्रश्न➜संज्ञा किसे कहा जाता हैं?
उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहा जाता हैं?
उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
प्रश्न➜प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के कितने प्रकार है?
उत्तर➜छः

प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलायें तो उसे विशेषण कहते है।
प्रश्न➜विशेषण के कितने प्रकार है?
उत्तर➜पाँच

प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए तो उसे क्रिया कहते हैं।
प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, जब,तब,और ,तथा आदि

प्रश्न➜अव्यय के कितने भेद है?
उत्तर➜पाँच

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]

Manushyata Class 10 Hindi Chapter 4 Summary, Explanation, Question Answers I मनुष्यता कक्षा - 10 हिंदी पाठ 4 - सारांश, स्पष्टीकरण, प्रश्न उत्तर

हजारी प्रसाद द्विवेदी के संपूर्ण साहित्य की सूची (कालक्रमानुसार), जगदीश चंद्र माथुर के नाटक, भीष्म साहनी के नाटक, लक्ष्मीनारायण लाल के नाटक, अष्टछाप के कवि,प्रथम चार वल्लभाचार्य के शिष्य🌿अंतिम चार विट्ठलदास के शिष्य,जयशंकर प्रसाद के कहानी संग्रह,