माता और पिता के रिश्ते

माता और पिता के रिश्ते
*तुम और मैं पति पत्नी थे, तुम माँ बन गईं मैं पिता रह गया।*
तुमने घर सम्भाला, मैंने कमाई,
लेकिन तुम "माँ के हाथ का खाना" बन गई,
*मैं कमाने वाला पिता रह गया।*
बच्चों को चोट लगी और तुमने गले लगाया,
मैंने समझाया,
तुम ममतामयी बन गई
*मैं पिता रह गया।*
बच्चों ने गलतियां कीं,
तुम पक्ष ले कर "understanding Mom" बन गईं 
और *मैं "पापा नहीं समझते" वाला पिता रह गया।*
"पापा नाराज होंगे" कह कर
तुम बच्चों की बेस्ट फ्रेंड बन गईं,
और *मैं गुस्सा करने वाला पिता रह गया।*
तुम्हारे आंसू में मां का प्यार 
और मेरे छुपे हुए आंसुओं मे, *मैं निष्ठुर पिता रह गया।*
तुम चंद्रमा की तरह शीतल बनतीं गईं,
और पता नहीं कब
*मैं सूर्य की अग्नि सा पिता रह गया।*
तुम धरती माँ, भारत मां और मदर नेचर बनतीं गईं,
और *मैं जीवन को प्रारंभ करने का दायित्व लिए सिर्फ एक पिता रह गया...*

*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

माँ, नौ महीने पालती है 
पिता, 25 साल् पालता है 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

माँ, बिना तानख्वाह घर का सारा काम करती है 
पिता, पूरी कमाई घर पे लुटा देता है 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है* 

माँ ! जो चाहते हो वो बनाती है 
पिता ! जो चाहते हो वो ला के देता है 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

माँ ! को याद करते हो जब चोट लगती है 
पिता ! को याद करते हो जब ज़रुरत पड़ती है 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

माँ की ओर बच्चो की अलमारी नये कपड़े से भरी है 
पिता, कई सालो तक पुराने कपड़े चलाता है 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

पिता, अपनी ज़रुरते टाल कर सबकी ज़रुरते समय से पूरी करता है
किसी को उनकी ज़रुरते टालने को नहीं कहता 
*फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है*

जीवनभर दूसरों से आगे रहने की कोशिश करता है मगर हमेशा परिवार के पीछे रहता है, शायद इसीलिए क्योकि वो *पिता* है ।
✍️✍️✍️😇✍️✍️✍️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]

Class 9 Book Sparsh Chapter 1 Dhool Question and Answer Solution