Easy Hindi speech for Independence Day


                              स्वतंत्रता दिवस

1.माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे सभी प्यारे दोस्तों को मेरा हार्दिक नमस्कार I 

2. मैं आज आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ I 

3. हम सभी इस वर्ष 72वां (बहत्तरवाँ) स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं I

4. स्वतंत्रता दिवस को हम बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं क्योंकि 15 अगस्त 1947 (पंद्रह अगस्त उन्नीस सौ सैतालिश) को ही हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ था I

5. आजादी शब्द जितना सुनने में सरल लगता है, वास्तव में भारत को इतनी आसानी से आजादी नहीं मिली I भारत वासियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया तब जाकर आजादी मिली I

6. भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था I उनमें से कुछ महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम है - सुखदेव, राजगुरु ,महात्मा गांधी ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस , लाला लाजपत राय ,चंद्रशेखर आजाद I

7. स्वतंत्रता के बाद हमें हमारे देश के सभी मूल अधिकार मिल गए हैं, जिसके कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बन गया I

8.आज हम सभी पूर्ण रुप से स्वतंत्र हैं I जिसका श्रेय हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को जाता है I

9. अब हमारी जिम्मेदारी बनती है, कि हम देश को आगे बढ़ाएं भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाएं I

10. देश का नाम विश्व में रोशन हो ऐसा कार्य करें देश की प्रगति के साधक बने ना की बाधक I
11. भारत के नागरिक होने के नाते स्वतंत्रता का ना तो स्वयं दुरुपयोग करें और ना दूसरों को करने दें, एकता की भावना से रहें और अलगाव, आंतरिक कलह से बचें.

12.इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को पूर्ण विराम देता हूं 
I
                                                   जय हिंद, जय भारत!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

जीवन परिचय जयशंकर प्रसाद* बायोग्राफी ऑफ जयशंकर प्रसाद (biography of jayshankar prasad)

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]