Simple Essay on 'Diwali'


दीवाली
भारत एक विशाल देश है जहां पर प्रत्येक दिन कोई ना कोई त्योहार  मनाया जाता हैI इनमें सबसे बड़ा त्योहार दीवाली को माना जाता है Iदीवाली को दीपावली भी कहते है Iदीवाली का त्योहार सितंबर से अक्टूबर माह के बीच में आता हैI इस त्योहार को प्रमुख रूप से हिंदू धर्म के लोगों द्वारा खूब धूमधाम से मनाया जाता हैI
इस त्योहार को मनाने के लिए लोग महीने भर पहले से ही तैयारियां करनी चालू कर देते है I सभी लोग अपने घरों दुकानों और अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते है और अपने घरों को रंग बिरंगे रंगों से रंगते है I
दीपावली के त्योहार को मनाने की प्रमुख वजह यह है, कि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौट कर आए थे और अयोध्या के निवासियों ने उनके स्वागत के लिए घी के दीपक जलाए थेI जिसके कारण पूरा अयोध्या रोशनी से चमक उठा थाI
इसीलिए दीपावली के दिन घोर अंधेरे को पराजित करने के लिए दीपक जलाए जाते हैI दीपावली के दिन प्रमुख रूप से माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा माँ सरस्वती की भी पूजा की जाती हैI
दीपावली के दिन पूरा भारत रोशनी से जगमग हो उठता है और  चारों ओर खुशहाली ही खुशहाली छाई रहती हैI

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

जीवन परिचय जयशंकर प्रसाद* बायोग्राफी ऑफ जयशंकर प्रसाद (biography of jayshankar prasad)

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]