Simple Essay on 'My Family ' in Hindi

                           निबंध
                       'मेरा परिवार '
Essay for Kids  on My Family in Hindi
हमारा परिवार बहुत छोटा है। हम घर में पाँच सदस्य रहते हैं । मेरी माँ, मेरे पिताजी , मेरा बड़ा भाई ,मेरी दादी जी और मैं ।  मेरे बड़े भाई मुझ से दो साल बड़े हैं । हम दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं ।
मेरा भाई आठवीं कक्षा में और मैं छठी में पड़ती हूँ । हम दोनों पैदल विद्यालय जाते हैं क्योंकि हमारा विद्यालय घर के समीप है। मेरे पिताजी एक सरकारी कर्मचारी हैं l वह अपने आफिस बस से ही आते-जाते हैं । मेरी माँ अध्यापिका है। उनका स्कूल घर से कुछ दूरी पर है l वह रिक्शे से विद्यालय जाती हैं l घर में दादी अकेली रहती हैं । अभी वे अपना कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं ।
शाम को हम सब इकट्ठे घूमने के लिए बाग में जाते हैं । वहाँ पर माँ-पिताजी भी हमारे साथ बैडमिंटन खेलते हैं l वह दोनों हमें हास्यप्रद चुटकुले और नई-नई कविताएँ भी सुनाते हैं ।
मेरे घर का वातावरण बहुत ही शान्त है । कोई भी आपस में नहीं झगड़ता ।
समस्याओं का समाधान सब मिलजुलकर कर लेते हैं । घर के महत्त्वपूर्ण निर्णयों में दादी की सलाह अवश्य ली जाती है । उनकी बातों को घर के प्रत्येक सदस्य मानते हैं l वृद्ध होने के कारण उनकी सेवा भी की जाती है। विद्यालय की छुट्टियाँ होने पर पिताजी हमें बाहर घुमाने भी ले जाते हैं । घर का प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे से प्रेम से बोलता है । माँ-पिताजी हमें बहुत प्यार करते हैं और हम उन्हें ।
त्यौहारों के अवसर पर हमारे पिताजी हमें नये-नये कपड़े बनवा देते हैं ।
परिवार में रिश्तेदासें का आना-जाना भी लगा रहता है । कभी मेरे मामाजी और उनके बच्चे हमसे मिलने आ जाते हैं और कभी हम लोग उनके घर चले जाते हैं l हम शाकाहारी भोजन करते हैं । दाल, सब्जियाँ और दूध, दही प्रयोग में लाते हैं ।
कभी-कभी मक्खन और मटर पनीर का सेवन भी कर लेते हैं । हमारे परिवार में हमारे पिताजी और माताजी हमारा जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं । वे अनेक मित्रों को बुलाते हैं । हम अपनी दादी जी और माँ-पिताजी के चरण छूकर आशीर्वाद लेते हैं । मेरी दादी तो इस अवसर पर फूली नहीं समाती l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]

Manushyata Class 10 Hindi Chapter 4 Summary, Explanation, Question Answers I मनुष्यता कक्षा - 10 हिंदी पाठ 4 - सारांश, स्पष्टीकरण, प्रश्न उत्तर

हजारी प्रसाद द्विवेदी के संपूर्ण साहित्य की सूची (कालक्रमानुसार), जगदीश चंद्र माथुर के नाटक, भीष्म साहनी के नाटक, लक्ष्मीनारायण लाल के नाटक, अष्टछाप के कवि,प्रथम चार वल्लभाचार्य के शिष्य🌿अंतिम चार विट्ठलदास के शिष्य,जयशंकर प्रसाद के कहानी संग्रह,