*हिंदी साहित्य के अंतर्गत महत्वपूर्ण हिंदी डायरी के बारे में पढेंगे ,आप इसे अच्छे से तैयार करें*
*हिंदी साहित्य के अंतर्गत महत्वपूर्ण हिंदी डायरी के बारे में पढेंगे ,आप इसे अच्छे से तैयार करें*
*डायरी (दैनन्दिनी)*
⇒ ’डायरी’ हिन्दी में अंग्रेजी साहित्य की नकल है।
⇔ अंग्रेजी का ’डायरी’ शब्द लैटिन भाषा ’डायस’ से निर्मित है इसे संस्कृत में दिवस कहते है।
⇒ अंग्रेजी की ’डायरी’ के लिए हिन्दी में अनेक शब्द है – दैनिकी, दैनन्दिनी, दिनचर्या, रोजनामचा ।
⇔ 1930 ई. में नरदेव शास्त्री की मौलिक डायरी – ’नरदेव शास्त्री वेदतीर्थ की जेल डायरी’ इस विधा की प्रथम रचना है।
⇒ गोलमेज सम्मेलन का साहित्यिक शैली में लिखित डायरी है – ’डायरी के कुछ पन्ने’ – घनश्यामदास बिङला
⇔ आलोचना के अंक 78 में डायरी प्रकाशित है – श्रीकान्त वर्मा
⇒ जैनेन्द्र का कौन सा उपन्यास डायरी शैली में लिखा गया है ? – ’जयवर्द्धन’
⇔ श्रीलाल शुक्ल का कौन सा उपन्यास डायरी शैली में लिखा गया है ? – ’मकान’
⇒ ’आलोचना’ पत्रिका के अंक ’67’ में किसकी डायरी प्रकाशित हुई? – शिवपूजन
डायरी विधा की प्रमुख कृतियाँ –
•───────────────────•
*डायरी लेखक*
डायरी के कुछ पन्ने (1931)- घनश्यामदास बिङला
मेरी कालिज डायरी – धीरेन्द्र वर्मा
दैनिकी – सियाराम शरण गुप्त
बुकसेलर की डायरी – रावी
गाँधी जी की कारावास कथा – सुशीला नायर
मेरी डायरी के नीरस पन्ने – इलाचन्द्र जोशी
अजय की डायरी – देवराज
दैनन्दिनी – सुन्दरलाल त्रिपाठी
प्रवास की डायरी – हरिवंशराय बच्चन
दिनकर की डायरी – रामधारी सिंह दिनकर
दिल्ली मेरा परदेश – रघुवीर सहाय
सैलानी की डायरी- राजेन्द्र अवस्थी
एक साहित्यिक की डायरी – मुक्तिबोध
अंकित होने दो – अजित कुमार
मोहन राकेश की डायरी – मोहन राकेश
एक मुख्यमंत्री की डायरी – शांता कुमार
मेरी जेल डायरी – जयप्रकाश नारायण
मेरी जेल डायरी – चंद्रशेखर
मनबोध मास्टर की डायरी – विवेकीराय
स्मृतियों की जन्मपत्री – रविन्द्र कालिया
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें