मोहल्ले / नगर की सफाई के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखिए ( Write a letter to the Municipal President for cleaning the city.)

 

 

                  मोहल्ले / नगर की सफाई के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखिए

               ( Write a letter to the Municipal President for cleaning the city.)

प्रेषक,

रोहन

ईरोड तमिलनाडु

दिनांक :  24.03.21

सेवा में,

अध्यक्ष महोदय नगरपालिका परिषद

 ईरोड तमिलनाडु

विषय :   नगर की सफाई हेतु आवेदन पत्र

 

महोदय,

निवेदन है कि मैं वार्ड संख्या "B10' मोहल्ला ABC नगर का निवासी हूं। इस मोहल्ले में सभी जगह गंदगी मिलना सामान्य बात हो गई है। जगह - जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। आवारा पशु इस ढेर को बिखेर कर क्षेत्र की दृश्य को नुकसान पहुंचा रही है। नालियों में अक्सर गंदा पानी भरा रहता है, जहां मच्छर पनप रहे हैं। यदि सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो डेंगू फैलने की आशंका है I

अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे मोहल्ले का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए और उचित कार्यवाही कर नियमित सफाई की व्यवस्था भी की जाए। इसके लिए समस्त वार्ड वासी आपके आभारी रहेंगे।

सधन्यवाद

रोहन

मोहल्ला Abc

ईरोड तमिलनाडु  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Book Sparsh Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Question and Answer Solution

जीवन परिचय जयशंकर प्रसाद* बायोग्राफी ऑफ जयशंकर प्रसाद (biography of jayshankar prasad)

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]