सूचना लेखन For Grade -10

 

                                      सूचना लेखन

मनुष्य जिज्ञासु प्राणी है। वह तरह-तरह की जानकारियों से अवगत होना चाहता है। वह सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है। इसी तरह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएँ भी कुछ आवश्यक सूचनाएँ लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं। जन साधारण की भलाई हेतु वे समय-समय पर ऐसा करती रहती हैं। इन सूचनाओं को जनता तक लिखित रूप में पहुँचाना सूचना-लेखन कहलाता है। सूचना-लेखन के माध्यम से जन साधारण से सीधे संवाद स्थापित किया जाता है। इसके माध्यम से कम खर्च और अल्प परिश्रम से अधिकाधिक लोगों तक सूचनाएँ पहुँचाई जाती हैं। छात्रों को भी तरह-तरह की सूचनाएँ विद्यालय के सूचनापट्ट पर लिखी मिलती हैं। सूचनाएँ प्रायः ऐसे स्थान पर लिखी जाती हैं, जहाँ लोगों द्वारा वे आसानी से देखी और पढ़ी जा सकें। इन्हें कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों के मुख्य द्वार पर या प्रायः कॉलोनी के सूचनापट्टों पर लिखी मिल जाती हैं।

सूचना-लेखन में ध्यान देने योग्य बातें-

·         सूचना प्रायः तीन या चार वाक्यों में लिखी जानी चाहिए।

·         सूचना पूर्ण और आसानी से समझ में आने वाली होनी चाहिए।

·         सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए।

·         सूचना की भाषा प्रभावपूर्ण और मर्यादित शब्दों में लिखी जानी चाहिए।

·         सूचना की लिखावट पठनीय होनी चाहिए।

·         सूचना देने वाले का नाम या स्थान विशेष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

·         सूचना देने वाले के हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।

सूचना-लेखन की विधि

·         सूचना लेखन में सबसे ऊपर विद्यालय या संस्था का नाम लिखा जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सूचना किस कार्यालय द्वारा दी जा रही है; जैसे-

विद्या भारती सेकेंड्री स्कूल, ज्योति नगर, दिल्ली

खेल परिषद

·         अगली पंक्ति में मोटे अक्षरों में लिखना चाहिए

सूचना

इसके बाद शीर्षक और उसके नीचे अगले एक अनुच्छेद में इस तरह लिखनी चाहिए

हमारे विद्यालय की खेल परिषद दवारा आगामी सोमवार को प्रात: 9 बजे एक टायल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से विभिन्न खेलों-क्रिकेट, टेबल-टेनिस, लंबी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी आदि की टीम बनाने हेतु संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएँ इसमें अपनी खेल प्रतिभा दिखाना चाहते हैं वे अधोहस्ताक्षरी के पास तीन दिनों के भीतर अपना नामांकन अवश्य करा दें।
करतार सिंह
(
खेल शिक्षक)
सचिव, खेल परिषद्
इस तरह हमने देखा कि

1.   सूचना की भाषा की अपनी अलग विशेषता होती है।

2.   इसे अन्य पुरुष में लिखा जाता है, जैसे सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि।

3.   सूचना लेखन में कम शब्दों के माध्यम से गागर में सागर भरने का प्रयास किया जाता है।

4.   शीर्षक बीच में दो-तीन शब्दों का होता है; जैसे

·         रक्तदान शिविर का आयोजन

·         कवि सम्मेलन का आयोजन

·         दिल्ली दर्शन का कार्यक्रम

5.   अंत में बाएँ कोने में सूचना लेखक का नाम, पद आदि का उल्लेख होता है।

सूचना-लेखन के कुछ उदाहरणों द्वारा इसे स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है-

प्रश्नः 1.
आप केंद्रीय विद्यालय जलवायु विहार दिल्ली की सांस्कृतिक इकाई के सचिव प्रत्यूष/प्रत्यूषा हैं। आपके विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति पूर्ण कविताओं का पाठ किया जाना है जिसमें शहर के प्रसिद्ध कवि पधार रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में एक सूचना आलेखन कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 1

प्रश्नः2.
गांधी जयंती के अवसर पर आपके विद्यालय ने स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामने वाली बस्ती में साफ़-सफ़ाई करने के अलावा लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाए जाने का निश्चय किया गया है। इसकी सूचना देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप अपने विद्यालय के हेड ब्वाय जयंत
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 3

प्रश्नः 3.
आप टैगोर अपार्टमेंट टैगोर गार्डन दिल्ली के आर०डब्ल्यू०ए० के सचिव हैं। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आरडब्ल्यू०ए० के सदस्यों ने डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इच्छुक व्यक्ति रक तदान हेतु सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर
:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 2

प्रश्नः 4.
आपके विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर तरह की पुस्तकों पर 25% छूट दी जाएगी। ये पुस्तकें विभिन्न विषयों से संबंधित होंगी। इस संबंध में एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवींबी के छात्र गौतम शर्मा हैं।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 4

प्रश्नः 5.
आपके शहर के खादी वस्त्र भंडार ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों पर 10 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक छूट देने का निश्चय किया है ताकि खादी वस्त्रों की लोकप्रियता बढ़े। स्वयं को खादी वस्त्र भंडार का प्रबंधक मानकर एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 5

प्रश्नः 6.
आपकी कालोनी में रियायती दर पर हेपेटाइटिस-बी के इंजेक्शन लगवाने का निर्णय सदर लायंस क्लब पंजाबी बाग दिल्ली द्वारा लिया गया है। अपनी कालोनी के सूचनापट्ट पर लिखने के लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप कालोनी विकास समिति के सचिव हैं।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 6

प्रश्नः 7.
ग्रीष्मावकाश में झुग्गी-झोपड़ियों के उन गरीब बच्चों को स्वैच्छिक रूप से प्रतिदिन 9 बजे से 11 बजे तक पढ़ाने के लिए कुछ छात्र इच्छुक हैं। आप विद्यालय के हेड ब्वाय हैं। इसके लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए, ताकि अधिकाधिक छात्र उत्साहित होकर इस कार्यक्रम में भाग लें।
उत्तर:
2019-09-28 17_48_56-Extracted pages from ch 3.pdf - Foxit PhantomPDF
2019-09-28 17_29_29-Extracted pages from ch 3.pdf - Foxit PhantomPDF

प्रश्नः 8.
ज्योति आई केयर फाउंडेशनआपकी कॉलोनी में एक कैंप लगाना चाहती है, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र वाले स्त्री-पुरुषों की आँख संबंधी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस कैंप में साठ साल से अधिक आयु के लोगों को चश्मा मुफ़्त दिया जाएगा। कॉलोनी के सचिव की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
2019-09-28 17_09_27-Extracted pages from ch 3.pdf - Foxit PhantomPDF

प्रश्नः 9.
आपका विद्यालय दसवीं कक्षा के तीस छात्रों को राजस्थान शैक्षिक भ्रमण पर ले जाना चाहता है। इसके लिए आवश्यक जानकारियाँ देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप नवजीवन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आलमबाग, लखनऊ के हेड ब्वाय आस्तिक शाक्य हैं।
उत्तर:
2019_09_28_17_15_17_Extracted_pages_from_ch_3.pdf_Foxit_PhantomPDF

प्रश्नः 10.
आपके विद्यालय ने गरीब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित करने का निर्णय किया है। जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, वे ही इसके पात्र हैं। इसकी सूचना देने के लिए एक आलेख तैयार कीजिए। आप छात्र कल्याण समिति के सदस्य अभिनव हैं।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 11

प्रश्नः 11.
आशीर्वाद सोसाइटी पश्चिम विहार, दिल्ली ने अपनी कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया है जिसमेंपासद्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा। आप आर०डब्ल्यू०ए० के सदस्य की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 12

प्रश्नः 12.
आपके विद्यालय में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। विद्यालय के हेड ब्वाय/हेड गर्ल की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 13

प्रश्नः 13.
आप लिटिल ऐंजिल्स स्कूल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी गौरव हैं। खेल के कालांश में खेलते समय आपका पर्स कहीं गिर गया। इसकी सूचना देते हुए एक आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 14

प्रश्नः 14.
आप कला एवं सांस्कृतिक परिषद् के सचिव मुनीश मौर्य हैं। आपके विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जानी है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससंबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills सूचना लेखन 15

आओ देखें कितना सीखा

1.   आप रोटरी क्लब मायापुरी के सचिव श्रेष्ठ/सृष्टि हैं। आपका क्लब डॉक्टरों की टीम के साथ समीप की मज़दरों की बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाना चाहता है। इसकी सूचना देते हुए आलेख तैयार कीजिए।

2.   आपसनातनवृद्धाश्रम में वृद्धों की मदद करना चाहते हैं। आप उन्हें खाद्य वस्तुएँ कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएँ देना चाहते हैं। इस कार्य में आप अन्य छात्रों से स्वैच्छिक सहयोग चाहते हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप विकासोन्मुख पब्लिक स्कूल के कौशल/कल्पना हैं।

3.   आप गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल आदर्शनगर सोनीपत के हेड ब्वाय हैं। दो दिन बाद आपके विद्यालय में दीपावली की छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इस दीपावली पर पटाखों को कहेंका संदेश देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

4.   आप गरिमा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर दिल्ली के इको क्लब के सदस्य नीरज/नीरजा हैं। एक सूचना-आलेख तैयार कीजिए जिसमें छात्रों को एक-एक पेड़ या पौधे को अपनाने तथा उसकी देखभाल करने की प्रेरणा दी गई हो।

5.   आपके विद्यालय संगम पब्लिक स्कूल सोनिया विहार दिल्ली द्वारा तमिलनाडु और केरल के शैक्षिक भ्रमण की योजना बनाई __गई है। इसके 2500 रु. प्रति छात्र से जमा करने और अन्य औपचारिकताओं का उल्लेख करते हुए एक सूचना तैयार कीजिए। आप हेड ब्वाय पीयूष/पुष्पा हो।

6.   आपके विद्यालय में खेल दिवस मनाया जा रहा था। इसी अवसर पर आपकी घड़ी खो गई। घड़ी रंग, डायल आदि का उल्लेख करते हुए एक सूचना आलेख कीजिए। आप दसवींके छात्र सुगंध/सुगंधा हैं।

7.   आपके विद्यालय में किसी अन्य विद्यालय से क्रिकेट मैच खेला जाना है। 20-20 ओवरों के इस मैच में उत्साहवर्धन हेतु शामिल होने के लिए सूचना तैयार कीजिए। आप अपने विद्यालय की क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजयेश शर्मा हैं।

8.   आपका विद्यालय होली के अवकाश के उपलक्ष्य में दो दिन बाद बंद होने जा रहा है। आप सांस्कृतिक सचिव की तरफ से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें होली की पवित्रता बनाए रखने के लिए पेंट, तेल, ग्रीस, कीचड़ आदि दूसरों पर फेंकने का संदेश दिया गया हो।

9.   आप अपनी कॉलोनी बी-ब्लॉक राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के सचिव हैं। आप इस बार वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधे लगाकर हरियाली लाना चाहते हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।

10. गरीब एवं झुग्गियों के बच्चों की मदद के लिए बाल दिवस के अवसर पर आपके विद्यालय में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिकाधिक बच्चों के भाग लेने की प्रेरणा देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवींबीके शुभम

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Conversation between doctor and patient. [Hindi and English]

Manushyata Class 10 Hindi Chapter 4 Summary, Explanation, Question Answers I मनुष्यता कक्षा - 10 हिंदी पाठ 4 - सारांश, स्पष्टीकरण, प्रश्न उत्तर

हजारी प्रसाद द्विवेदी के संपूर्ण साहित्य की सूची (कालक्रमानुसार), जगदीश चंद्र माथुर के नाटक, भीष्म साहनी के नाटक, लक्ष्मीनारायण लाल के नाटक, अष्टछाप के कवि,प्रथम चार वल्लभाचार्य के शिष्य🌿अंतिम चार विट्ठलदास के शिष्य,जयशंकर प्रसाद के कहानी संग्रह,